भोपाल
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि 1 अक्टूबर से अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 6 हजार 338 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। इनमें 18 से 19 आयु वर्ग के 1 लाख 92 हजार 851 फार्म शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया है कि फार्म-6 प्राप्त करने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
You may also like
-
CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग और मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा
-
राजनांदगांव के खैरा गांव ने रचा इतिहास, PM सूर्य घर योजना के तहत देश का पहला सौर गांव बना
-
MP में 20 हजार करोड़ रुपये से बसेगा नया शहर, 3 हजार हेक्टेयर में होगा आधुनिक विकास
-
MP में IAS अफसरों के प्रमोशन की तैयारी तेज, नेहा मारव्या के सचिव बनने की चर्चा
-
CG में 1703 सरकारी पदों पर भर्ती, 27 नवंबर तक करें आवेदन
