वे पाकिस्तानी हैं और ब्रिटिश पत्रकार हैं। दो तलाक के बाद भी रेहम खान ने एक पाकिस्तानी यूट्यूब शो में कहा था कि वह तीसरी बार शादी करने को लेकर तैयार हैं।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इनदिनों चर्चा में सिर्फ इमरान खान है। अभी कुछ दिन पहले अपनी जिस्मानी तड़प वाले ऑडियो के लीक होने पर वे चर्चा में रहे। अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान की शादी हो रही है। रेहम खान ने तीसरी बार शादी की है।
रेहम की पहली शादी एक मनोवैज्ञानिक से हुई दूसरी क्रिकेट से राजनेता बने इमरान से और तीसरी पत्रकार से। रेहम खान खूबसूरत महिला हैं। वे पाकिस्तानी हैं और ब्रिटिश पत्रकार हैं। दो तलाक के बाद भी रेहम खान ने एक पाकिस्तानी यूट्यूब शो में कहा था कि वह तीसरी बार शादी करने को लेकर तैयार हैं।
रेहम खान ने खुद सोशल मीडिया में अपनी शादी की जानकारी दी। ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने पति का हाथ थामें हुए हैं। इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा हुआ है ‘जस्ट मैरिड’। शुक्रवार को यह शादी हुई है। इससे पहले उन्होंने इमरान खान से शादी की थी जो ज्यादा दिन नहीं चल पाई थी। रेहम खान के पति का नाम मिर्जा बिलाल बेग है।
रेहम खान ने सबसे पहले एजाज रहमान से शादी की थी जो एक पाकिस्तानी मनोवैज्ञानिक थे। साल 2005 में पहली बार तलाक होने के बाद रेहम खान ने साल 2014 में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से शादी की। यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और साल 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया।
रेहम खान के पति मिर्जा बिलाल बेग भी हैं पत्रकार
इस शो में रेहम खान से जब उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने प्यार की तलाश करने को तैयार हैं और एक बार फिर से शादी करने जा रही हैं। रेहम खान अक्सर इमरान खान को लेकर हमले करती रहती हैं। बताया जा रहा है कि रेहम खान ने अमेरिका में अपने माता-पिता के पास यह शादी की। इस दौरान उनका बेटा भी मौजूद था। रेहम खान के पति मिर्जा बिलाल बेग भी एक पत्रकार हैं और आज चैनल में काम करते हैं।
शादी के सफेद जोड़े में रेहम खान बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का ऐलान किया और अपने नए पति से दुनिया को अवगत कराया। रेहम खान ने यह शादी ऐसे समय पर की है जब उनके पूर्व पति इमरान खान सेक्स ऑडियो लीक होने को लेकर विवादों में हैं। इमरान खान के तीन ऑडियो लीक हुए हैं। इनमें वह बहुत ही अश्लील बातें कर रहे हैं। इसको लेकर इमरान खान की जमकर किरकिरी हुई है।
You may also like
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
-
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
-
अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; सलमान खान को दे चुका है धमकी
-
दिवाली से पहले FDA का बड़ा एक्शन, Zepto-Blinkit समेत 105 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड
-
दिल्ली में मिठाई-डेयरी दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 40 नमूने जांच के लिए लिए
