Nitin Nabin

Nitin Nabin

नितिन नबीन की टीम में MP से 6 नेता, वीडी शर्मा को नई जिम्मेदारी

Share Politics Wala News

नितिन नबीन की टीम का ऐलान…नितिन नबीन की टीम में MP से 6 नेता, वीडी शर्मा को नई जिम्मेदारी…

#Politicswala 

जरूरी बातें- 

मध्य प्रदेश से 6 पदाधिकारी शामिल..
वीडी को मिला मौका, लेकिन डिमोशन जैसा…
नरोत्तम फिर खाली हाथ…
कांग्रेस ने मारा ताना…

2027 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है।

इस संगठनात्मक फेरबदल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नई टीम में इन दोनों दिग्गजों की बड़ी संगठनात्मक वापसी मानी जा रही है। इसके साथ ही इस नई टीम में कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

इस नई सूची में राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा और मनप्रीत सिंह बादल जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, विनोद तावड़े और सुनील बंसल जैसे प्रमुख चेहरे भी संगठन की नई टीम में बरकरार रखे गए हैं।

ये पूरा फेरबदल आगामी 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों और पार्टी के अगले चुनावी मिशन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

मध्य प्रदेश से 6 पदाधिकारी बनाए गए हैं। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा अध्यक्ष और आशीष अग्रवाल को मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी की उम्मीद थी, लेकिन एक लिहाज से उनका डिमोशन कर दिया गया है। अब देखना होगा कि उन्हें कैबिनेट विस्तार में इनाम मिलता है या नहीं।

इस लिस्ट का इंतजार कर रहे नरोत्तम मिश्रा को फिर मायूसी हाथ लगी। हालांकि, दतिया चुनाव में हार के बाद उन्हें भी ज्यादा उम्मीद नहीं रही होगी…

कांग्रेस ने इस लिस्ट पर तंज कसा है।

दीनदयालु देवदुर्लभ दरी बिछाओ योजना… कांग्रेस नई लाई है… हालांकि बीजेपी के नेता मायूस हैं। उन्हें उम्मीद थी कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका

यह भी पढ़ें:

पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार नहीं…शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा देते हुए कहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *