'Chhoti Moongfali Deepak Joshi' ... Former minister lodges complaint against WhatsApp group.

'Chhoti Moongfali Deepak Joshi' ... Former minister lodges complaint against WhatsApp group.

‘छोटी मूंगफली दीपक जोशी’ … वाट्सअप ग्रुप के खिलाफ पूर्व मंत्री ने दर्ज कराई शिकायत

Share Politics Wala News

‘छोटी मूंगफली दीपक जोशी’ … वाट्सअप ग्रुप के खिलाफ पूर्व मंत्री ने दर्ज कराई शिकायत

Share Politics Wala News

 

छोटी मूंगफली दीपक जोशी, बिना दांत का बूढ़ा दीपक जोशी
छोटी मूंगफली और बिना दांत के बुड्ढे नाम से वाटसआप ग्रुप बना हुआ है।

इस ग्रुप को लेकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शिकायत दर्ज कराई है। वही दीपक जोशी जो अपनी शादियों के लिए विवादों में हैं। आखिर इस मूंगफली ग्रुप को लेकर क्यों नारज हुए दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी सक्सेना। इस ग्रुप की एडमिन हैं खुद को दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा करने वाली
शिखा दीपक जोशी।

#पॉलिटिक्सवाला रिपोर्ट

भोपाल। अपनी शादियों के लिए चर्चित भाजपा नेता दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत। शिखा जोशी पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फोटो की मार्किंग कर फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला।

शिखा मिश्रा और पूर्व पत्नी नम्रता जोशी पर लगाए व्हाट्सएप ग्रुप में बदनाम करने और चरित्र हरण की कोशिश के आरोप। दीपक जोशी की तीसरी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने भी दर्ज कराई शिकायत, कहा दोनों महिलाएं खुद को दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा करती हैं।

इस वाट्सअप ग्रुप में दीपक जोशी की हालिया शादी की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई है जिसपर लिखा है 16 साल का नाबालिग दूल्हा। जो गले में कटार
डालकर घूम रहा है।

व्हाट्सएप और फेसबुक से फोटोस क्रॉप करके फोटो वायरल करने की धमकी दे रही हैं।दीपक जोशी ने सायबर सेल, डीजीपी कैलाश मकवाना और शाहपुरा थाने ने प्रभारी को दर्ज कराई शिकायत।

व्हाट्सएप और फेसबुक पर मूंगफली दीपक जोशी नाम का ग्रुप संचालित करती हैं दोनों महिलाएं। इस बारे में नम्रता जोशी ने पॉलिटिक्सवाला को बताया मेरे इस ग्रुप से कोई लेना देना नहीं है।

दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना की मांग आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं और सायबर एक्ट की धाराओं के तहत हो कठोर कार्रवाई।

केस में आगे बढ़ने से पहले जानते हैं मुंगफ़ली दीपक जोशी ग्रुप चलाकर छवि ख़राब करने का आरोप जिन महिलाओं पर लगा है वे कौन है। आरोप लगा है नर्मता जोशी और शिखा दीपक जोशी पर। दोनों खुद को दीपक जोशी के पत्नी बताती है। दिलचस्प बात ये है कि शिकायत करने वाली महिला पल्लवी
सक्सेना ने कुछ महीने पहले ही दीपक जोशी से भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी की है। इसके बाद से ही शिखा मित्रा पर वाट्सअप ग्रुप बनाकर
दीपक जोशी को बदनाम करने का आरोप है।

रिपोर्ट में क्या लिखवाया है दीपका जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने।

श्री मान थाना प्रभारी महोदय महिला थाना भोपाल (म०प्र०)।

विषय :- शिखा मित्रा एवं नम्रता जोशी द्वारा शोशल मीडिया पर मेरी दुष प्रचार चरित्र हनन एवं मानसिक प्रताड़ना बावत् ।

महोदय,

उपरोक्त विषय में निवेदन है कि मैं डॉ. पल्लवीराज सक्सेना पत्नी श्री दीपक जोशी आयु वयस्क निवासी 108 वाईसरॉयपार्क ई-8 स्टेंशन बावरियाकला म०प्र० भोपल की निवासी हूँ। यह कि शिखा मित्रा एवं नम्रता जोशी दोनो मिलकर एक ग्रुप चला रही हैं। मूंगफली दीपक जोशी ग्रुप जो कि ये मेरे पति के नाम से बनाया गया है उन दोनों महिलओ ने मेरे पति के नाम का गलत दुरउपयोग किया हैं। शिखा मित्रा जोशी भोपाल की हैं। और नम्रता जोशी उज्जैन की रहने वाली हैं। ये दोनो महिलाये षडयंत्रकारी महिलाये हैं जो कि मेरे पति का पत्नी होने का दावा करती हैं। इन महिलाओं ने 30/03/2026 से लेकर आज दिनाँक 25/04/2026 इस ग्रुप में कई सारे ज्ञात एवं अज्ञात व्यक्तियों को जुड़े हुये हैं उस ग्रुप में मेरे प्रति चरित्र को दुषप्रचार अरगल बातचीत चरित्र हनन आपत्ति जनक फोटो अपलोड किया गया हैं जो कि ये फोटो मेरे फेसबुक अकाउंट से निकाल कर जोड़ी गई हैं। इस ग्रुप के माध्यम से अपलोड की गई हैं। इस ग्रुप के माध्यम से मेरे पति दीपक जोशी एवं हम दोनों के परिवारों को लेकर अभद्र अश्लील अरगर शब्दो को प्रयोग किया जा रहा हैं। इस ग्रुप में आपत्ति जनक पोस्टो के कारण मेरी राजनैतिक सामाजिक व पारिवारिक छबि को धुमल करने की साजीश की जा रही हैं। नम्रता जोशी के द्वारा और शिखा मित्रा द्वारा ऑडियों के माध्यम से अर्गल शब्दो का प्रयोग जैसे वैश्या, बाजारू, कोठे वाली ये टिप्पणीः- मेरे उपर मेरी मां मेरी भाभी के उपर अशब्दो को प्रयोग हो रहा है। अतः श्री मान जी से निवेदन है कि इन साजिश कर्ताओ के खिलाफ आई.टी.एट एवं आई. पी.सी. धाराओ के अंतर्गत उचित कार्यवाही करने की कुपा करें फाटो कॉपी संलग्न कर ही हूँ। धन्यवाद

पूर्व मंत्री दीपक जोशी की शिकायत का सार कुछ ऐसा है।

महोदय वाट्सअप ग्रुप मूंगफली दीपक जोशी द्वारा आपत्तिजनक मैसेज “Mumfali Deepak Joshi 65 Saal Bena Dath ka Adhar Budha” जो कि BNS की धारा 111, 308(7). 336(3), 336(4), 238, 319 (2) 66 (सी) 66 (डी) 66 (ई) 351 (2) 351(3) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66 एवं 66 (e) के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी आता है। इसके अतिरिक्त भी कई आपत्तिजनक एवं अश्लील मैसेज एवं कॉमेन्ट उक्त Mumfali Deepak Joshi……. WhatsApp Group में यह मूंगफली को देखो वहां पर भी जुगाड़ में बैठ रहा है कि वहां पर कौन सी लड़कियां मिल जाए छोटी लड़कियां मिल जाए तो उसको भी हम लेकर के अपनी सेटिंग बना ले Shikha Mitra द्वारा, इस गधे को बोलना भी तो नहीं आता आधी बात तो किसी को समझ में नहीं आती है इसको किस उसे पर इसका नेता बना दिया था Shikha Mitra द्वारा, यह मूंगफली सुबह से उठकर क यह मंत्र गाना गाता है कि आज कौन सी लड़की के पास जाना है आज कौन सी छोटी लड़की के पास जाना है फिर उसे जाकर बोलेगा करके की और चलो इस मंदिर में चलकर हम शादी कर लेते हैं अभी ऐसे चार-पांच और निकलने वाले है उसके हिस्ट्री उसके निकल रहे है हम सारी चीज” बार-बार पोस्ट किये जाकर उन्हें अन्य सोशल मीडिया एकाउन्ट, फेस बुक एवं इंस्टाग्राम में भी भेजे जाकर वायरल किये गये जिससे कि मेरी सामाजिक एवं राजनैतिक मान प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है एवं परिवार एवं समाज में मजाक का पात्र बन गया हूं। उक्त संगठित गिरोह के आरोपीगणों शिखा मित्रा, नम्रता जोशी, महेन्द्र उर्फ बबलू जाट, संजय मुकाती एवं अन्य के द्वारा मेरे राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में चारित्रिक हनन किया जा रहा है।

खबर अपडेट अभी जारी है। दूसरे पक्ष ने भी हमें कुछ अहम् जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *