-गानों में गन कल्चर को लेकर रह चुके हैं विवाद में
चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनको पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोतसिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने पार्टी में शामिल कराया।
उनके मानसा या मोगा से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है। बता दें कि मुसेवाला अपने गानों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। अपने गानों में हथियारों का जिक्र करने के कारण वह विवादों में फंस गए थे। यह मामला अभी कोर्ट में है। युवा वर्ग में अपने संगीत के कारण वह लोकप्रिय रहे हैं।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुसेवाला का कांग्रेस में स्वागत किया। सिद्धू ने कहा कि मुसेवाला इंटरनेशनल फिगर हैं। उनके परिवार का कांग्रेस से पूरा नाता रहा है और उनकी माता पहले से ही कांग्रेस सरपंच हैं।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक साधारण परिवार से उठे सिद्धू मुसेवाला आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनकी लोगों खासकर युवाओं में कमाल की लोकप्रियता है।
मुसेवाला आम किसान के बेटे हैं। पिता सेना में हैं। मुसेवला ने कहा कि पंजाब जीतेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।
सिद्धू मुसेवाला ने कहा कि चार साल पहले संगीत की दुनिया में कदम रखा था और आज एक नई शुरुआत कर रहा हूं। सियासत में पंजाब और लोगों की सेवा के लिए कदम रख रहा हूं। गांव का आदमी हूं।
इस मौके पर मीडिया कर्मियों द्वारा सिद्दू मूसेवाला के अपने गानों में गन कल्चर को प्रमोट करने के सवाल पर कांग्रेस के नेता भड़क गए और बिना कोई जवाब दिए ही निकल गए।
लेकिन जब मीडिया कर्मियों ने जवाब देने के लिए कहा तो नवजोत सिद्दू कुछ देर के लिए रुके और उन्होंने कहा कि यह कोर्ट का मामला है और बहुत से लोगों के खिलाफ केस चल रहे हैं।
खुद मेरे खिलाफ भी कई पर्चे दर्ज हुए हैं लेकिन लोगों ने छह बार मुझे जितया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोग करेंगे न कि यह मीडिया ट्रायल हो रहा है । नवजोत सिद्धू इसके अलावा कोई सवाल का भी जवाब दिए बिना उठ कर चल दिए।
You may also like
-
नया इमिग्रेशन बिल, भारत में बिना वैध पासपोर्ट और वीज़ा के घुसने पर 5 साल तक की जेल
-
संभल जामा मस्जिद की बाहरी दीवारों पर रंगाई-पुताई को कोर्ट ने दी अनुमति
-
पंजाब के गेहूं से महाराष्ट्र के लोग हुए गंजे
-
भारतीय कुश्ती महासंघ की कमान बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के हाथ
-
MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट, युवाओं-महिलाओं और किसानों को मिली ये सौगातें