रायपुर
कार्यालय भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद लोक निर्माण विभाग के देवभोग अनुविभाग का कार्यालय अब गरियाबंद से स्थानांतरित होकर देवभोग में प्रारंभ हो गया है। देवभोग में भवन के अभाव में अब तक इसे गरियाबंद से संचालित किया जा रहा था।
देवभोग में अनुविभागीय कार्यालय का निर्माण पूर्ण होने के बाद आज से वहां कामकाज शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने विगत 10 अक्टूबर को गरियाबंद में निरीक्षण के दौरान देवभोग में नवनिर्मित एसडीओ कार्यालय का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर त्वरित अमल करते हुए विभाग ने पांच दिनों के भीतर नए भवन से कार्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया है।
You may also like
-
अमेरिकी नागरिकों से ठगी मामले में बड़ा खुलासा, चेतन के बाद कई नेता और पुलिस अधिकारी रडार पर
-
दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो से पहले विवाद, ‘पटियाला पेग’ समेत 4 गानों पर रोक लगाने की मांग
-
CG में जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच
-
भोपाल विधायक विश्राम गृह में हंगामा, पुलिस की वर्दी में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले
-
DSP कल्पना वर्मा केस में न्यूज पोर्टल मालिक दीपक टंडन गिरफ्तार, उगाही और ब्लैकमेलिंग के आरोप
