#politicswala Report
बेंगलुरु। कांग्रेस के लिए हलकी सी राहत है। कब तक रहेगी। पता नहीं। फिलहाल तो ठीक है। कर्नाटक के नाटक में इंटरवल हो गया। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच आज सुबह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने साथ में नाश्ता किया।
एक घंटे बाद दोनों नेताओं ने साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सिद्धारमैया ने कहा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है और न ही भविष्य में होगा। हम साथ में मिलकर काम करेंगे। डीके शिवकुमार ने कहा- हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे और कोई गुटबाजी नहीं है। मैं मुख्यमंत्री के साथ हूं, कर्नाटक के विकास को प्राथमिकता देंगे।
दरअसल दोनों नेताओं की ये मुलाकात हाईकमान के आदेश के बाद हुई है। पिछले 15 दिनों से दोनों गुटों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाह रहे है।

2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं। वहीं पार्टी की तरफ से भी इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
शिवकुमार बोले- आप सभी के सपोर्ट से हम कांग्रेस सरकार लाए हैं और हम अपने वादे के मुताबिक काम कर रहे हैं। राज्य के लोग अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। हमें उनकी इच्छाएं पूरी करनी हैं। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं।
जहां तक लीडरशिप के मामले की बात है, हम अपनी पार्टी हाईकमान को मानते हैं। वे जो भी कहते हैं, वह हमारा फैसला है। हम पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं। हम जानते हैं कि हमारे देश में पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है। लेकिन हमें भरोसा है कि कर्नाटक एक बड़ी भूमिका निभाएगा, हम 2028 में सरकार दोहराएंगे।
You may also like
-
J&K के सीएम उमर अब्दुल्ला ने गाया पूरा वंदे मातरम, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
-
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 दिन का मेगा ब्लॉक; 42 ट्रेनें रद्द और 25 डायवर्ट
-
कांग्रेस मंत्री पर ED का बड़ा शिकंजा, सुबह-सुबह कई ठिकानों पर छापेमारी; सांसद बेटी भी जांच के घेरे में
-
Diwali-Chhath Special Trains: त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; देखें रूट और शेड्यूल
-
BRICS का बड़ा कदम! 90% ट्रेड अपनी करेंसी में, डॉलर के दबदबे को लगा बड़ा झटका
