नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अभी से कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस भी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को अपने दिल्ली आवास पर मणिपुर के नेताओं से मुलाकात की, जिसमें राज्य की राजनीतिक स्थिति और आने वाले चुनाव पर चर्चा की गई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मणिपुर प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि बैठक में राज्य की राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ मणिपुर चुनाव पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि बैठक में सभी ने अपनी बात आलाकमान के सामने एक-एक कर रखी जिसे आलाकमान ने गंभीरता से सुना।
भक्त चरण दास ने कहा कि बैठक में सभी ने अपनी राय खुलकर रखी, जबकि वरिष्ठ नेताओं संग सोनिया गांधी ने लंबी चर्चा की।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बैठक बहुत मैत्रीपूर्ण रही, जो करीब 40 मिनट तक चली। इसमें मुख्य रूप से मणिपुर की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।
भक्त चरण दास से बैठक में राहुल गांधी की उपस्थिति के बारे में सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की थी और राहुल गांधी वहां नहीं थे।
बैठक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता, कार्यकारी अध्यक्ष, कई अन्य विधायक, वरिष्ठ पर्यवेक्षक जयराम रमेश और एआईसीसी प्रभारी भक्त चरण दास उपस्थित थे।
You may also like
-
दिल्ली में छात्रों के लिए बनेगा 10 हजार बेड वाला हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
-
मोबाइल EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, निकाला खून
-
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन जांच 3 विदेशी पहुंचे इंटरनेशनल फ्लाइट तक; Air India को नोटिस
-
UCC पर NDA में दरार? JDU के विरोध से बढ़ी BJP की चिंता
-
अंतरिक्ष में अमेरिका के हथियार! Space Force ने किया खुलासा
