भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बड़े तेल व्यापारी और कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर आयकर टीम ने छापा मारा। गुरुवार को कांग्रेस से बैतूल विधायक निलय डागा के घर और तेल फैक्ट्री सहित 15 ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
डागा के बैतूल और महाराष्ट्र में कारोबार है। टीम ने दोनों जगह एक साथ कार्रवाई की।डागा कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के करीबी हैं।
भोपाल और सतना की आयकर टीम ने सतना और बैतूल और महाराष्ट्र में एक साथ सुबह 5 बजे कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विधायक निलय डागा घर पर ही थे। टीम ने परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।
टीमें विधायक के ठिकानों से मिले दस्तावेज को खंगाल रही हैं। आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की सूचना मिली थी। आयकर की कार्रवाई से फैक्टरी संचालक के करीबियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल फैक्टरी प्रबंधन ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है।
तेल कारखाने, गोदाम और स्कूल के रिकॉर्ड खंगाले
आयकर की टीमें बैतूल स्थित कोसमी में बैतूल ऑयल मिल, सतपुड़ा वेली स्कूल, कोठी बाजार स्थित निवास, परसोड़ा में स्थित गोदाम और बीज उत्पादक समिति के कार्यालय पहुंचीं। इसके अलावा सतना में राइस व ऑयल मिल और महाराष्ट्र के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई है। इन जगहों पर रिकार्ड खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान विधायक के निवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
महाराष्ट्र तक फैला है कारोबार
डागा परिवार का कारोबार मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक फैला है। बताया जाता है कि आयकर की एक टीम महाराष्ट्र के सोलापुर और मुंबई में भी ठिकाने पर भी छापा मारा है। महाराष्ट्र में विधायक का काली मिर्च और हल्दी का कारोबार है।
You may also like
-
MP News: CM मोहन यादव आज कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे 8 जंगली भैंसे, वन्यजीव संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
-
Deepak Babaria Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस
-
MP News: विदिशा की उदयगिरी गुफाओं में मां दुर्गा का 1700 साल पुराना दुर्लभ स्वरूप, 12 भुजाओं वाली प्रतिमा है खास
-
सुप्रीम कोर्ट रविवार को भी खुला, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हिरासत का मामला; पुलिस कार्रवाई पर सुनवाई
-
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला, NIA ने दर्ज की FIR; अपहरण की आशंका की जांच
