अपने अंतिम ट्वीट में स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक अभिनन्दन लिखा, और कश्मीर की आज़ादी को जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी बताया।
भोपाल। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने अंतिम ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनन्दन किया। सुश्री स्वराज ने अपनी मौत के ठीक तीन घंटे पहले ट्ववीट में लिखा- अनुच्छेद 370 की समाप्ति पर मोदी जी का हार्दिक अभिनन्दन, मैं अपने जीवन में इसी दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी। इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने और राज्य का पुनर्गठन होने पर शाम को सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी था. उन्होंने लिखा था- प्रधानमंत्री जी – आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी.
इससे पहले सोमवार को राज्यसभा में 370 और कश्मीर से लद्दाख को अलग करने के फैसले पर भी उन्होंने ख़ुशी जताई थी। सोमवार को स्वराज ने गृहमंत्री अमित शाह को राजयसभा में अच्छे भाषण की बधाई दी। उन्होंने लिखा था कि- गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को उत्कृष्ट भाषण के लिए बहुत बहुत बधाई. इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा – राज्य सभा के उन सभी सांसदों का बहुत बहुत अभिनन्दन जिन्होंने आज धारा 370 को समाप्त करने वाले संकल्प को पारित करवा कर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी और उनके एक भारत के सपने को साकार किया। उन्होंने यह भी लिखा था कि, बहुत साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय। श्रेष्ठ भारत – एक भारत का अभिनन्दन.
You may also like
-
प्रधानमंत्री आवास के पास मस्जिद हटाने के आदेश पर भड़के ओवैसी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
-
Bank Holiday: 22 अक्टूबर को गुरुवार के दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें RBI ने क्यों घोषित की छुट्टी
-
दिल्ली में 10 दिन पहले ही स्मॉग की दस्तक, GRAP की तैयारी 1 नवंबर से क्यों?
-
ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी, रेलवे ने दी जेल और जुर्माने की चेतावनी
-
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
