नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। मध्यप्रदेश के विदिशा से सांसद रही स्वराज को को रात करीब दस बजे दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें एम्स लेकर आये। वे 67 वर्ष की थीं. एम्स के सूत्रों के मुताबिक सुषमा स्वराज को रात 10 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया। उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। सुश्री स्वराज का का 2016 में गुर्दा प्रत्यारोपित किया गया था। लम्बे समय से उनका स्वास्थ ठीक नहीं था। र्विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को तबियत बिगड़ने पर रात में एम्स लाया गया था। सूचना मिलते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी एम्स पहुंच गए थे। गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से सुषमा स्वराज की तबीयत ख़राब था. इसी वजह से उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी नहीं लड़ा था। विदेश मंत्री रहते उनका कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी दोनों की बेहद करीबी और प्रिय रही हैं स्वराज। अटल जी के मध्यप्रदेश की विदिशा सीट छोड़ने के बाद उनकी ये विरासत सुषमा स्वराज के हाथ ही रही। वे विदिशा से दो बार सांसद चुनी गई.
You may also like
-
प्रधानमंत्री आवास के पास मस्जिद हटाने के आदेश पर भड़के ओवैसी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
-
Bank Holiday: 22 अक्टूबर को गुरुवार के दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें RBI ने क्यों घोषित की छुट्टी
-
दिल्ली में 10 दिन पहले ही स्मॉग की दस्तक, GRAP की तैयारी 1 नवंबर से क्यों?
-
ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी, रेलवे ने दी जेल और जुर्माने की चेतावनी
-
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
