भाजपा विधायक का संस्कारी जवाब वो खुद दस जनपथ के कुत्ते बने घूम रहे
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘कुत्ते’ वाले बयान पर देशभर में बवाल मचा है। भाजपा खड़गे पर हमलावर है। इस बीच मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे पर पलटवार में भाषा की मर्यादा लांघ दी। उन्होंने कहा कि जो खुद कुत्ता होता है, वह दूसरों को कुत्तों की तरह देखता है। फिर बोले- जो सोनिया गांधी के दरबार में कुत्ते बने घुमते हैं उनको कुत्ते गिनने की आदत है।
–
भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा बोले-इनको कुत्ते गिनने की आदत हो गई है, कांग्रेस को। आदमी गिनने की आदत नहीं हुई। देशभक्तों का सम्मान करने की आदत नहीं हुई। ये कांग्रेस जो है, जैसे सोनिया गांधी के दरबारी कुत्ते ये बने यह घूमते हैं।
वैसे ही , उसी दृष्टि से ये देखते हैं। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। जो खुद कुत्ता होता है। वह दूसरों को कुत्तों की तरह देखता है। इसलिए मल्लिकार्जुन खड़गे को समझना चाहिए कि खुद सोनिया के 10 जनपथ के कुत्ते बने हो। इसलिए दूसरों को कुत्ता कहना अपराध है।
खड़गे ने कहा था- आपके घर से कोई कुत्ता तक मरा है क्या?
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा की एक सभा को संबोधित किया था। राजस्थान में हुई सभा में उन्होंने कहा था – हमने देश को आजादी दिलाई । देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी।
हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी। आपने क्या किया ? आपके घर से काेई देश के लिए कुत्ता तक मरा है ? क्या (किसी ने ) कोई कुर्बानी दी है ?
मालूम हो कि मंगलवार को राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे के कुत्ते वाले बयान पर भारी हंगामा हुआ। भाजपा ने खड़गे से माफी की मांग की। उधर, खड़गे का कहना है कि उन्होंने जो कहा वह सदन के बाहर कहा था। सांसद पीयूष गोयल ने कहा कि रविवार को अलवर में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभद्र भाषण दिया।
उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, निराधार बातें कहीं और देश के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की। खड़गे को भाजपा, संसद और इस देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
You may also like
-
स्कूल में मुस्लिम विद्यार्थियों के लिए अलग ‘एम सेक्शन’,वार्षिक समारोह भी अलग
-
ऑपरेशन शुद्धि: राजगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय एमडी ड्रग्स गिरोह का किया भंडाफोड़, 30 करोड़ की जब्ती
-
रतलाम नगर निगम में डॉग नसबंदी घोटाला: लोकायुक्त जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप
-
गरोठ में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की खेप और केमिकल जब्त
-
मंत्री सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक भारत विस्तार (VISTAAR) प्लेटफॉर्म से किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश
