भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता चाहती है कि रामजन्म भूमि केस की सुनवाई पर फैसला जल्द से जल्द हो, लेकिन कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल 2019 के आम चुनाव तक इसकी सुनवाई टालना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में 2019 लोकसभा चुनाव तक इसकी सुनवाई टालने की बात कही है। शाह ने आगे कहा कि गुजरात में एक ओर जहां राहुल गांधी के मंदिरों के चुनावी दौरे चल रहें है, और वही दूसरी ओर श्री राम जन्म भूमि केस की सुनवाई को टालने के लिए काबिल सिब्बल का उपयोग किया जा रहा है ।
अयोध्या मामले में आज हुई सुनवाई में सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने गुजारिश की है कि मामले की सुनवाई 2019 के चुनाव के बाद होनी चाहिए क्योंकि इस मामले पर राजनीति हो सकती है।
आरोप लगाया कि कांग्रेस राम जन्म भूमि केस के रास्ते में रोड़े अटकाना चाहती है और इसीलिए कपिल सिब्बल सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील के रूप में सामने आये हैं, कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए की कांग्रेस राम जन्म भूमि केस की सुनवाई जल्द से जल्द होने के पक्ष में है या नहीं ।
You may also like
-
अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला’
-
संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया’ लिखने पर विवाद
-
के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी
-
किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद
-
उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पाए, वो क्या बदलेंगे?
