छिंदवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बेटे के बयान से एक नया विवाद शुरू हो गया। छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा भीड़ उनकी उपयात्रा में दिखाई दे रही है। ये बात उन्होंने मंगलवार को परासिया में कही। नकुलनाथ ने दो दिन पहले बड़कुही से परासिया तक 7 किलोमीटर लंबी उपयात्रा निकाली थी।
इस यात्रा के एक वीडियो में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर नकुलनाथ यह कहते दिख रहे हैं कि मैं पूरे मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल रहा जितनी भीड़ परासिया विधानसभा में है, इतनी भीड़ तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी नहीं थी।
इस दौरान सांसद नकुलनाथ ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारत को जोड़ना है, वहीं आज की भीड़ देखकर मेरा 5 लीटर खून बढ़ गया।
वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल
नकुलनाथ का यह वीडियो जैसे ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर हुआ, इसके बाद उनके बयान को लेकर तरह-तरह के मायने निकाले जाने लगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि नकुलनाथ अपनी ही पार्टी के नेता पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, अब तक इस मामले को लेकर ना तो नकुलनाथ की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई है और ना ही पार्टी के किसी नेता ने उन पर सवाल उठाए हैं। इसके बाद भी यह वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
मालूम हो कि छिन्दवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने शनिवार को बड़कुही से गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ों यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान नकुलनाथ के साथ हाथ मे झंडा थामे बड़ी संख्या में युवा साथ चल रहे थे। खुद सांसद नकुलनाथ भी हाथ मे तिरंगा लेकर आगे चल रहे थे, वहीं उन्होंने यात्रा में नागरिकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कड़ी सुरक्षा में चल रहे नकुलनाथ पर उनके प्रशंसकों ने फूलों की वर्षा भी की। जगह जगह उनका स्वागत किया गया।
You may also like
-
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को मिलेगा इजरायल का वीरता पुरस्कार, हाईजैक की कोशिश नाकाम की
-
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारियां पूरी, मौसम देगा साथ; सुरक्षा के लिए AI तकनीक का सहारा
-
दिल्ली में 12 साल बाद झुग्गी-बस्तियों का सर्वे, ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना से मिलेगा पक्का घर
-
MP में 102 पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 27 बर्खास्त और 75 सस्पेंड; 24 घंटे का अल्टीमेटम
-
मुरैना में महापौर बीजेपी की, विधायक कांग्रेस के, फिर भी विकास की राह देख रहा शहर
