भोपाल
लक्ष्मी टॉकीज के पास सोमवार रात एक दोस्त को कपड़े दिलवाने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेचैनी होने पर वह दुकान में रखी कुर्सी पर बैठा और टैबलेट खाने के बाद पानी पिया। कुछ ही देर में वह तड़पने लगा और कुर्सी से नीचे गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
You may also like
-
नागपुर लूटकांड में बड़ा खुलासा, भूसे के नीचे छिपाई 3.74 करोड़ से ज्यादा रकम
-
प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
छत्तीसगढ़ के बाहर BE-BTech करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति, 8 विद्यार्थियों को मिलेंगे 20 हजार रुपये
-
इंदौर-धार के यात्रियों को मिलेगी राहत, दिसंबर तक शुरू हो सकती है मेमू ट्रेन सेवा
-
‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
