छतरपुर
गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बरूआ में एक विवाहिता के दो बच्चों को छोड़कर गांव के ही युवक के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। महिला की मां रमाकान्ती पत्नी छोट भैया ने एसपी को आवेदन देकर बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
महिला का चार और दो साल का है बेटा
शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी सपना देवी की शादी सात साल पहले कानपुर जिले के ग्राम मैधरी निवासी जोधा खंगार से हुई थी। उसके चार और दो साल के दो बेटे हैं। 28 अक्टूबर को सपना पति के साथ मायके आई थी। आरोप है कि रात करीब दो से तीन बजे वह गांव के शिवा पुत्र रामकिशोर और एक अन्य व्यक्ति के साथ चली गई।
जाते समय 50 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर भी ले गई। मां का आरोप है कि शिवा ने फोन पर गाली-गलौज कर बेटी को बेचने और हत्या करने की धमकी दी। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
You may also like
-
राज्य सूचना आयोग में 28,866 मामले लंबित, पांच पद खाली; हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश
-
भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर बड़ा खुलासा, 16 हजार आपत्तियों में से 3 हजार फर्जी; अब 13 हजार पर सुनवाई
-
ग्वालियर पुलिस की चेतावनी, त्योहारों में APK फाइल के जरिए हो रही साइबर ठगी; रहें सावधान
-
MP में प्रशासनिक मामलों पर सख्ती, अब JCC बैठक की जांच के बिना आगे नहीं बढ़ेंगी फाइलें
-
ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 329 दिन तक फाइल दबाने पर CMHO पर 3 लाख रुपये का जुर्माना
