भोपाल
ऐशबाग स्टेडियम स्थित जर्जर जनता क्वार्टर को हटाने की मुहिम शुक्रवार सुबह पूरी हो गई। हाईकोर्ट से स्थगन आदेश हटते ही प्रशासनिक अमले ने शेष बचे अंतिम मकान को भी बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। इसके साथ ही परिसर के सभी 600 क्वार्टर पूरी तरह साफ हो गए हैं। इससे पहले 23 नवंबर को चले अभियान में 599 क्वार्टर गिराए जा चुके थे, लेकिन क्वार्टर नंबर 465 पर अदालत की मोहलत होने के कारण कार्रवाई रुकी हुई थी।
स्टे हटने के बाद अमले ने आवास खाली कराया
प्रशासनिक जांच में खुलासा हुआ कि याचिकाकर्ता के पास केवल क्वार्टर नंबर 465 का ही वैध आवंटन था, लेकिन उसने तीन अन्य फ्लैट्स पर भी अवैध कब्जा जमा रखा था। कोर्ट से स्टे हटने के बाद अमले ने आवास खाली कराया।
You may also like
-
‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़
-
छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी
-
श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता
-
महासमुंद चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, कार से 52.528 किलो चांदी और 3.39 लाख रुपये नकद जब्त
-
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
