भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और श्रमिक कर्मचारियों की समस्याओं को तत्परता से हल किया जाएगा। इस संबंध में चर्चा, विमर्श और आवश्यक निर्णय के लिए राज्य सरकार के द्वार खुले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री निवास में भेंट करने आए भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा विभिन्न सुझावों और मांगों के संबंध में संबंधित विभाग के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक भी आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीएमएस ने श्रमिकों के हित में सदैव रचनात्मक भूमिका का निर्वहन किया है। राज्य सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण से श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सजग और सक्रिय है। चर्चा में अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, रामनाथ गणेशे, अरविन्द मिश्रा, सी.बी. राजेश, कुलदीप गुर्जर, आशीष सिंह और वित्त सचिव श्रीमती मेघा दुबे शामिल थीं।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
