#politicswala Report
भोपाल। मध्यप्रदेश युथ कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया। गुरुवार को यूथ कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित हुए। जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं।
15 लाख युवाओं ने भरे थे फॉर्म
18 अप्रैल को प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवारों में किसे कितने वोट मिले
यश घनघोरिया 313730
अभिषेक परमार 238780
देवेन्द्र सिंह दादू 27566
]
शिवराज यादव 19824
राजवीर कुडिया 11058
जावेद पटेल 10205
योगिता सिंह 6401
शुभांगना राजे जामनिया 6132
अब्दुल करीम कुरैशी 5966
प्रमोद सिंह 5573
मोनिका मांडरे 5075
स्वीटी पाटिल 4512
नीरज पटेल 4510
विनय पांडे 2234
राजीव सिंह 2014
प्रियेश चौकडे़ 1941
गीता कड़वे 1481
आशीष चौबे 1329
प्रदेश महासचिव धीरज सिंह परिहार
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के 55 पदों के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में थे।
प्रदेश महासचिव के लिए सबसे ज्यादा वोट धीरज सिंह परिहार को मिले।
धीरेज सिंह परिहार 17,716
सत्याम सिंह गुर्जर 15,201
ऋषभ मिश्रा 14,699
शिवमसिंह परिहार 13,319
गौरव परमार 12,972
प्रमोद पटेल 12,002
सक्षम गुलाटी 10,792
\रोहित राजोरिया 10,435
देवांशु सिंह परिहार 9,975
दीपक ठाकुर
You may also like
-
मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
-
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
-
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी
-
दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की समीक्षा
