West Champaran: पश्चिम चंपारण के पड़री गांव में शुक्रवार को अचानक लगी आग ने देखते ही देखते 100 से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया .
तेज आंधी और गर्मी ने आग को और भड़का दिया, जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई .
प्रशासन, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें राहत और बचाव में जुटी हुई हैं, जबकि पीड़ित खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुज़ारने को मजबूर हैं .
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बसवरिया पंचायत के पड़री गांव में शुक्रवार को अचानक लगी भीषण आग में करीब 100 से अधिक घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। गांव में अचानक उठे धुएं के गुबार के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को कुछ समझने और सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। तेज गर्मी और आंधी ने आग को और विकराल बना दिया, जिससे पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया।
कुछ मिनटों में एक बड़ा हिस्सा चपेट में
स्थानीय लोगों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में गांव के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। कई परिवारों का तो सब कुछ कपड़े, राशन, नकद पैसे आग में स्वाहा हो गया। घटनास्थल पर रोते-बिलखते लोग, बच्चों की चीखें और महिलाओं की चीत्कार माहौल को और गमगीन बना रही थी। लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। संकरी गलियों और तेज आंधी के कारण अग्निशमन दल को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मुआवजे की प्रक्रिया शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, प्रशासन, मेडिकल टीम और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पंचायत मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने बताया कि सैकड़ों घर जलने की पुष्टि हुई है और प्रभावित परिवारों की सूची बनाई जा रही है। मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और वरीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है।
कैसे लगी आग
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे में कुछ लोगों के झुलसने की भी सूचना है, जिनका इलाज मौके पर बने अस्थायी मेडिकल कैंप में किया जा रहा है। मेडिकल टीम लगातार कैंप में मौजूद है और घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी पीड़ितों को अस्थायी आवास और भोजन की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी।
You may also like
-
LPG Cylinder पर बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से Aadhaar Biometric Authentication होगा अनिवार्य
-
पट्टिनापक्कम में नया सचिवालय बनाने पर सरकार का यू-टर्न? मंत्री बोले- अभी कोई अंतिम फैसला नहीं
-
‘हिंदी-चीनी भाई-भाई’ से दुश्मनी तक, तिब्बत और दलाई लामा ने कैसे बदले भारत-चीन रिश्ते?
-
फरक्का जल संधि पर भारत का बड़ा फैसला संभव, दिसंबर 2026 में खत्म हो रहा समझौता
-
CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट को बताया पर्यावरण न्याय का बरगद, विकास-संरक्षण संतुलन जरूरी
