वैधानिक सूचना-चूंकि शराब बेचने का लाइसेंस सरकार देती है, इसलिए इसे पीना कोई अपराध नहीं है, सवाल इसलिए है कि बीजेपी प्रत्याशी ने दावा किया है कि वे और उनका परिवार शराब और मांसाहार से दूर है।
चुनाव में खुद को परिवार सहित शराब और मांसाहार से दूर बताने
वाले बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के बेटे का वीडियो देखिये
इंदौर। इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद पद के प्रत्याशी शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी का विडियो इन दिनों खुब वायरल हो रहा हैै। इस विडीयों में मीत लालवानी अपने एक हाथ में शराब की बोतल लहराते हुए दूसरे हाथ से लड़की का हाथ पकड़कर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है।
शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी के इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं। ऑर्बिट माॅल के सामने एरन् हाईट्स पर संचालित होने वाले कैफे में छापा मारकर पुलिस ने कई लड़के-लड़कियों को पकड़ा था। तब इस खबर ने अखबारों में खुब सुर्खिया बटोरी थी। अब चुनाव से पहले लड़कियों के साथ शराब की बोतल लेकर डांस करते हुए मीत लालवानी के एक वीडियो विडियों ने सोशल मीडिया का बाजार गर्म कर दिया है।
कुछ समय पहले सयाजी के कोरम पब में सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी के बेटे मीत की कॉकटेल पार्टी भी खूब चर्चा में रही थी। पार्टी के देर रात तक चलने को लेकर भी काॅफी हंगामा हुआ था और पुलिस ने पार्टी बंद करवाई थी।
यह भी संयोग है कि शंकर लालवानी के आईडीए अध्यक्ष रहते हुए सयाजी होटल की लीज निरस्ती मामले में होने वाली कार्रवाई को कितनी बार टाला गया है।मालूम हो कि लालवानी ने चुनाव’प्रचार के दौरान दावा किया था कि वे और उनका पूरा परिवार मांसाहार और शराब का सेवन नही करते हैं..
वैधानिक सूचना-चूंकि शराब बेचने का लाइसेंस सरकार देती है, इसलिए इसे पीना कोई अपराध नहीं है, सवाल इसलिए है कि बीजेपी प्रत्याशी ने दावा किया है कि वे और उनका परिवार शराब और मांसाहार से दूर है।
You may also like
-
दतिया उपचुनाव: थमा चुनावी शोर, अब डोर-टू-डोर प्रचार; भाजपा-कांग्रेस को भीतरघात का डर
-
CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, छात्रों पर फिलहाल नहीं होगी कार्रवाई
-
महाराष्ट्र में 12 लाख में बिका ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती का पेपर? रोहित पवार के दावे से मचा बवाल
-
उज्जैन के महामंडलेश्वर पर रेप का आरोप, संत बोले- मुझे हनीट्रैप में फंसाने की साजिश
-
हर नाजुक मौका इस देश में उजागर कर देता है बड़े-बड़े दांत-नाखून…
