#politicswala report
मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
Kumarganj Violence:पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरें हैं।
एक तरफ हुमायूं कबीर की कार को घेरकर पत्थरबाजी हुई है तो वहीं भाजपा के दिनाजपुर से कैंडिडेट सुवेंदु सरकार को दौड़ाकर पीटा गया .
उन्हें अस्पताल पहुंचाने की नौबत आ गई।
हमला करने वाले लोगों की पहचान कन्फर्म नहीं है। चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं।
उधर, राज्य में कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। कई जगह EVM खराब होने की शिकायत भी आई हैं।
पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% और तमिलनाडु में 56.81% वोटिंग हुई है।
सरकार ने दावा किया कि उन्हें चोटें आई हैं। TMC कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की है।
शुभेंदु सरकार ने कहा, “कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे
पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया। लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया।
लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर हमला किया।
भय का माहौल तैयार करने की कोशिश की।”
पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के
दौरान हिंसा और उम्मीदवारों पर हमले की छिटपुट घटनाएं हुईं। चुनाव आयोग ने प्रभावित क्षेत्रों में घटनाओं को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे।
इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ।
इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए।
You may also like
-
‘झालमुरी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी, West Bengal में PM Modi का अटैक
-
ग्राउंड रिपोर्ट..दिल्लीकी सत्ता को टक्कर देती एक अकेली ममता !
-
पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम सम्बोधन को SC में चुनौती
-
मोदीशा फ्लॉप .. ऐन चुनाव के वक़्त बंगाल में आरएसएस का हरकत में आना,
-
चंडीपुर में अमित शाह की हुंकार बनाम उत्तम बारीक का ‘100 दिन’ का संकल्प, आखिर कौन मारेगा बाजी?
