रायपुर.
इन दिनों देश-प्रदेश में नेताओं का एक-दूसरे को चुनौती देने का सिलसिला शुरू हो चला है. प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से कनेक्शन और देशद्रोह के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चु्नौती दे दी है.
उनकी चुनौती को 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी की बहस की चुनौती दे दी है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी को नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफॉर्म पर, किसी भी वक्त डिबेट को तैयार हूं. आपकी पार्टी के कुछ नेता नक्सली को अपना हीरो बताते हैं. जिन्होंने झीरम घाटी में आपके ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं की हत्या की थी. क्या आप इस चुनौती को स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे?
सार्वजनिक मंच पर खुली बहस कीजिए –
मैं आपको खुली चुनौती देता हूँ – आइए, नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर खुली बहस (डिबेट) कीजिए। किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफार्म में, किसी भी वक्त! तब मैं आपको बताऊँगा कि आपकी ही पार्टी के कुछ नेता उस नक्सली को अपना हीरो कैसे बताते हैं, जिसने झीरम घाटी में आपके ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं की हत्या की थी। क्या आप इस चुनौती को स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे?
– Vijay sharma (@vijaysharmacg)
You may also like
-
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
-
*भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*
-
कुलपति डॉ. चंदेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आम के उन्नत किस्मों का रोपण
-
जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
-
जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
