रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी शासकीय विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (नई दिल्ली) के निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान प्रदेशभर में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस वर्ष के जागरूकता अभियान की मुख्य थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ निर्धारित की गई है।
शपथ ग्रहण समारोह
सप्ताह के पहले दिन 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ लेंगे। इस शपथ का मुख्य लक्ष्य जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की भावना विकसित करना और रिश्वत के लेन-देन से पूरी तरह दूर रहने का संकल्प लेना है। साथ ही नैतिक मूल्यों और कानून के शासन को मजबूत कर एक भ्रष्टाचार-मुक्त वातावरण का संदेश देना है।
सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के मुताबिक, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट एक निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर केंद्रीय सतर्कता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
You may also like
-
सागर में बनेगा भव्य परशुराम चौराहा, चारों ओर लगेंगे फरसा, धनुष और शिलालेख
-
वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर
-
कटनी में सरपंच की दबंगई! ग्रामीण को चप्पलों से पीटा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल
-
भोपाल में शॉपिंग करने गए युवक की अचानक मौत, दवा खाने के 20 सेकेंड बाद गिरा
-
कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
