iPhone EMI विवाद में छत्रपति संभाजीनगर परिवार हादसा

iPhone EMI विवाद में छत्रपति संभाजीनगर परिवार हादसा

iPhone EMI विवाद: छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी से कूदकर बेटे-पिता-मां तीनों की मौत

Share Politics Wala News

छत्रपति संभाजीनगर में iPhone की EMI को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने तीन जिंदगियां छीन लीं। जानिए पूरी घटना, कैसे बचाने के दौरान पिता भी गिरे और मां ने भी लगाई छलांग…

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक iPhone की EMI को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद पूरे परिवार की मौत का कारण बन गया। यह हादसा शहर के तीसगांव इलाके में स्थित करीब 300 फीट ऊंचे खवड्या पहाड़ पर हुआ, जिसमें बेटे, पिता और मां तीनों की जान चली गई।

कैसे शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय कुणाल चांदगुडे ने iPhone खरीदा था, लेकिन वह उसकी EMI समय पर नहीं भर पा रहा था। पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने घरवालों से मदद मांगी, जिसे लेकर उसकी पिता मुरलीधर चांदगुडे (48) से बहस हो गई। गुस्से में आकर कुणाल घर से निकल गया और सीधे खवड्या पहाड़ की चोटी पर चढ़ गया।

चार घंटे तक पहाड़ पर खड़ा रहा युवक

गांव के पूर्व सरपंच और घटना के चश्मदीद के अनुसार, कुणाल सुबह करीब 10 बजे पहाड़ पर चढ़ गया था और दोपहर 1 बजे तक ऊंची चट्टान पर बार-बार अपनी जगह बदलता रहा। उसकी मां संगीता चांदगुडे (42) लगातार रोते हुए उसे नीचे उतरने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। स्थानीय लोगों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, मगर कोई असर नहीं हुआ।

गौरतलब है कि चार साल पहले कुणाल के छोटे भाई की भी मौत हो चुकी थी, और अब इस हादसे में पूरा परिवार ही खत्म हो गया।

बचाने के दौरान पिता भी गिरे

घटनास्थल पर मौजूद पिता मुरलीधर बेटे तक पहुंचे और उसे पीछे खींचने की कोशिश करने लगे। लेकिन इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों पिता-पुत्र गहरी खाई में जा गिरे। यह मंजर देखकर मां संगीता सदमे में आ गईं और कुछ ही क्षणों बाद वह भी पहाड़ी से नीचे कूद गईं।

सुरक्षा जाल भी नहीं आया काम

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पहाड़ की तलहटी में सुरक्षा जाल बिछाया गया, ताकि किसी तरह युवक को बचाया जा सके। लेकिन कुणाल लगातार अपनी दिशा और जगह बदल रहा था, जिससे बचाव अभियान सफल नहीं हो सका। कुछ ही देर में यह हादसा हो गया और पूरा परिवार तीनों सदस्यों को खो बैठा।

पुलिस ने घटनास्थल से तीनों शव बरामद कर लिए हैं और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।

एक छोटी सी बात ने ले ली तीन जिंदगियां

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि किस तरह छोटी-छोटी पारिवारिक बहसें बड़े हादसों में बदल सकती हैं। सोशल मीडिया पर पहाड़ी से गिरते पिता-बेटे का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और स्तब्ध हैं

यह भी पढ़ें:

जंतर-मंतर पुलिस एक्शन पर उठे सवाल, SC ने बनाई 5 सदस्यीय हाई पावर कमेटी

कीबर्ड- iPhone EMI विवाद छत्रपति संभाजीनगर, खवड्या पहाड़ हादसा, iPhone को लेकर झगड़ा, तीसगांव हादसा, महाराष्ट्र न्यूज, पिता बेटा मौत पहाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *