लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी जनता के सुझावों पर अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार करेगी। इसके लिए ‘यूपी नंबर 1 : सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से किया। भाजपा का यह अभियान जनता से जुड़ने के लिए है। पार्टी का दावा है कि यह सबसे बड़ा संकल्प पत्र अभियान होगा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा अगले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।
इसी विजन के साथ प्रदेशवासियों से उनकी अपेक्षाएं, आकांक्षाएं और सुझाव विभिन्न माध्यमों से एकत्रित किए जाएंगे। आकांक्षा पेटी के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से उनके सुझाव लेने के लिए विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ता जाएंगे।
संकल्प पत्र अभियान के दौरान प्रदेश के सभी प्रमुख महानगरों में संकल्प पत्र समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों के साथ संवाद कर उनके सुझाव एकत्रित किए जाएंगे।
वेबसाइट, ई-मेल और मिस्ड काल के माध्यम से भी लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। उन्हीं के आधार पर 2022 के विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी किया जाएगा।
You may also like
-
मांसाहार और दुर्गा पूजा, बंगाल में खाने की राजनीति उलटी पड़ सकती है!
-
दिल्ली हाई कोर्ट में LPG सब्सिडी के लिए आधार वेरिफिकेशन को चुनौती, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
-
दिल्ली CM रेखा गुप्ता का मुखर्जी नगर में औचक निरीक्षण, छात्रों ने बताईं PG किराए और लाइब्रेरी की समस्याएं
-
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव! 27 अक्टूबर से सभी ट्रेन टिकटों का इंश्योरेंस जरूरी, SC का रेलवे को निर्देश
-
रामलीला मैदान में प्रदर्शन महंगा, GST से बढ़ा खर्च
