#politicswala report
Encounter in kishtwar -खबर लिखे जाने तक सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बचे आतंकियों की तलाश भी तेज कर दी है।
-सेना जंगल में छिपे दो और आतंकियों की तलाश में जुटी है
आतंकवाद का सफाया करने के सूत्र वाक्य को ध्येय मानकर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में दो को ढेर कर दिया है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच में सुबह से ही इलाके में मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार सेना को इस इलाके में चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। सूचना के मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी. सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जबकि सेना ने दो अन्य आतंकियों को भी घेर लिया है। दोनों ही तरफ से गोलीबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो और घेरे में
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी संगठन के कमांडर सैफुल्लाह के भी छिपे होने की बात सामने आई है। सैफुल्लाह अनंतनाग, किश्तवार और डोडा में हुए आतंकी हमलों में शामिल बताया जाता है। इसके ऊपर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने घाटी के अलग-अलग इलाकों में छिपे आतंकियों को ढूंढ़कर उन्हें मार गिराया है। सेना ने अभी तक छह आतंकियों को ढेर किया है। इन आतंकियों के संबंध लश्कर ए तैयबा से बताए जा रहे थे।
सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों की एक सूची तैयार की है जो कश्मीर में रहकर पाकिस्तान के इशारे पर काम करते हैं। इस लिस्ट में कुल 14 आतंकी के नाम हैं। जिनमें से अभी तक 6 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है जबकि अन्य बचे 8 आतंकियों की तलाश लगातार जारी है।
You may also like
-
परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत
-
दिल्ली की महिलाओं के लिए सीएम रेखा गुप्ता की खास अपील, फोन में सेव करें 181 और 112 नंबर
-
48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन
-
8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा
-
लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व?
