भोपाल
आवास एवं शहरी विकास निगम (हडको) के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में नगरीय अधोसंरचना परियोजनाओं में निवेश, वित्तीय संसाधनों के संवर्धन तथा नगरीय कायाकल्प की संभावनाओं पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यशाला ‘अर्बन चैलेंज फंड : निर्णय क्षमता, निवेश तत्परता एवं नगरीय परिवर्तन’ का शुभारंभ हुआ। 'साइटिस 2.0' (CITIIS 2.0) के अंतर्गत हडको के मानव बस्ती अध्ययन संस्थान (HSMI) द्वारा आयोजित कार्यशाला का आधिकारिक उद्घाटन हडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।
नगरीय वित्तीय सुदृढ़ीकरण एवं निवेश तत्परता पर गहन मंथन
कार्यशाला में नगरीय वित्त प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए अर्बन चैलेंज फंड, बाजार-आधारित वित्त पोषण, पूंजी बाजार की सहभागिता, सार्वजनिक-निजी भागीदारी ,बहुपक्षीय वित्तीय संस्थाओं के सहयोग, परिसंपत्ति मुद्रीकरण तथा लैंड वैल्यू कैप्चर जैसे आधुनिक विषयों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, नगरीय विकास की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को प्रारंभिक अवधारणा से वित्तीय समापन तक सफलतापूर्वक ले जाने के लिए निवेश तत्परता और परियोजना तैयारी पर व्यावहारिक केस स्टडीज के माध्यम से तकनीकी कौशल संवर्धन किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों एवं निकायों का प्रतिनिधित्व
प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के स्मार्ट सिटी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन एवं जबलपुर के साथ नगर निगम भोपाल एवं ग्वालियर, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नगरीय निकायों को वित्तीय रूप से सक्षम, आत्मनिर्भर एवं निवेश-तत्पर बनाकर शहरों के सतत विकास को गति प्रदान करना है।
You may also like
-
DSP कल्पना वर्मा केस में न्यूज पोर्टल मालिक दीपक टंडन गिरफ्तार, उगाही और ब्लैकमेलिंग के आरोप
-
बीजापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जमीन से जुड़े कामकाज ठप होने के आसार
-
दिवाली के बाद मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ठंड, अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट नहीं; इंदौर में पारा 12°C पहुंचा
-
बस्तर में 43 दिन बाद फिर दौड़ी नाइट एक्सप्रेस, यात्रियों की परेशानी बरकरार
-
बस्तर के बाजारों में धनतेरस पर बरसी लक्ष्मी, 110 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
