ट्रम्प ने दी अच्छी खबर- भारत-पाकिस्तान फुल सीजफायर के लिए राजी, हमले तुरंत रोकने पर सहमति

Share Politics Wala News

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं, भारत के विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा-

सीजफायर शाम आज शाम  5 बजे से लागू हुआ। अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे।

#politicswala report

India and Pakistan agree for ceasefire-भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यह दावा यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए

US President Donald Trump message
US President Donald Trump message

खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम के बाद बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया।  ट्रम्प ने दी अच्छी खबर- भारत-पाकिस्तान फुल सीजफायर के लिए राजी, हमले तुरंत रोकने पर सहमति

ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

कहा जा रहा है कि इसमें सऊदी अरब की भी भूमिका है। भारत और पाकिस्तान को लेकर बातचीत में अमेरिका के साथ सऊदी अरब का भी रोल अहम रहता है। भारत की तरफ से लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपनी कार्रवाई और कदमों के बारे में बताता आ रहा था। हम क्यों कार्रवाई कर रहे हैं। हमारी ये जवाबी कार्रवाई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर अंततराष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग राजनयिकों से बात कर रहे थे। दोनों देशों के बीच में एक रास्ता खोजना था। पाकिस्तान की हालत तो किसी से छुपी नहीं थी। एक आतंकी देश है। आतंकी वहां फैसला लेते हैं। पाकिस्तान जिस राह पर चल पड़ा था। बीती रात जिस तरह बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया, उसके बाद से तस्वीर साफ थी कि इस बार भारत ने भी अपना अल्टीमेट रुख अपना लिया था।

सिविलियंस को टारगेट करने के पाकिस्तान के इस कायराना हरकत और भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। इस घटना को लेकर व्हाइट की प्रवक्ता कैरोलिना डेविड ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो जल्द से जल्द इस तनाव को कम होते देखना चाहते हैं। राष्ट्रपति समझते हैं कि ये दो ऐसे देश हैं जो दशकों से एक दूसरे के साथ मतभेद रखते आए हैं। हालांकि दोनों के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किया ट्वीट 

डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया,भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।

उधर, केंद्र सरकार ने कहा, अगर भविष्य में भारत पर कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध) माना जाएगा। हमले का जवाब भी वैसे ही दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने सरकार के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।

‘एक्ट ऑफ वॉर’ पर स्ट्रैटजी एनालिस्ट और ORF के सीनियर फेलो सुशांत सरीन ने बताया, ‘अभी तक भारत में कोई घटना होती थी, तो डिप्लोमैटिक चैनल एक्टिव हो जाता था। अब सरकार की नई पॉलिसी का मतलब है कि अगर भारत में हुए किसी भी आतंकी हमले या घटना में पाकिस्तान का जरा-सा भी हाथ हुआ, तो मिलिट्री एक्शन लिया जाएगा। अटैक भी किया जा सकता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्वीट किया, “पिछले 48 घंटों में, वीपी वेंस और मैंने वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक शामिल हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनीति कौशल की सराहना करते हैं।”

क्या होता है सीजफायर

युद्ध विराम विरोधी पक्षों के बीच शत्रुता या सशस्त्र संघर्ष में एक अस्थायी विराम है, जो आम तौर पर एक विशिष्ट अवधि या उद्देश्य के लिए लड़ाई को रोकने के लिए सहमत होता है। यह एकतरफा हो सकता है, जब एक पक्ष लड़ाई बंद कर देता है, या आपसी, जब दोनों पक्ष रुकने के लिए सहमत होते हैं। युद्ध विराम का उपयोग अक्सर युद्ध, विद्रोह या सीमा पर संघर्षों में किया जाता है।

भारत-पाक युद्ध विराम का क्या मतलब है?

भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम की स्थिति में, यह मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोक देगा, जिसमें तुर्की द्वारा आपूर्ति किए गए अस्सिगार्ड सोंगर ड्रोन भी शामिल हैं। दोनों पक्ष अस्पतालों जैसे नागरिक बुनियादी ढांचे और अधमपुर के एस-400 सिस्टम जैसे सैन्य स्थलों को निशाना बनाना बंद करने पर सहमत होंगे। ऐसा माना जाता है कि युद्ध विराम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हस्तक्षेप के बाद आया है, जिनके दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं।

कई बार सीज फायर जारी युद्ध के बीच घायल या बीमार लोगों को हटाने, आदान-प्रदान और परिवहन की अनुमति मिल सके इसलिए भी लागू किया जाता है। इसलिए इसे पूरी तरह से किसी संघर्ष का अंत नहीं समझा जा सकता है। हालांकि, छद्म युद्ध और क्रॉस बॉर्डर फायरिंग जैसी स्थिति में सीज फायर लंबे समय तक जारी रहने का मतलब फिर से शांति बहाली की ओर जाना भी हो सकता है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 1200 बजे फिर से बात करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *