चढ़ावा चोरी के बाद योगी पहुंचे मंदिर
राम को न मानने वाले आज खूब
मचल रहे, 15 दिन रुको -योगी
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। वहीं इस दौरान चंपत राय योगी के कार्यक्रम से दूर रहे। वो राम जन्मभूमि से 4 किमी दूर कारसेवकपुरम में थे। इससे पहले, योगी ने कहा- विपक्ष के लोग राम का नारा लगाने पर गोली चलवाते थे। इनके दोगले चरित्र को तो देखिए। राम मंदिर बन न पाए, इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। सुप्रीम कोर्ट में बेशर्मी के साथ कहा था कि राम तो हुए ही नहीं। वही कांग्रेस आज अयोध्या पर बहुत मचल रही।
योगी ने जनसभा में कहा कि सपा के दोहरे चरित्र को देखो, कहती है कि राम भक्तों का अपमान हुआ है। कारसेवकों और रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग उपदेश देने चले हैं। हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बैठाई। एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी अनर्गल टिप्पणी न करें, जो रामभक्तों को आहत करे।
योगी ने कहा- अगर किसी के पास कोई प्रूफ है तो उसे एसआईटी को दे दें। रामभक्तों से अपील है कि प्रभु श्रीराम ने मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। 500 वर्षों तक राम मंदिर के लिए संघर्ष किया। 15 दिन और देख लो, इंतजार कर लो। अयोध्या को बदनाम करने वालों के बहकावे में न आएं। धाम को बदनाम न करें। अपराधी कोई भी होगा, वह बचेगा नहीं, यह तय है।
यह भी पढ़ें- बेवफा राजनीति के दौर में भी उद्धव के साथ खड़े तीन सांसद कौन हैं…!
You may also like
-
J&K के सीएम उमर अब्दुल्ला ने गाया पूरा वंदे मातरम, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
-
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 दिन का मेगा ब्लॉक; 42 ट्रेनें रद्द और 25 डायवर्ट
-
कांग्रेस मंत्री पर ED का बड़ा शिकंजा, सुबह-सुबह कई ठिकानों पर छापेमारी; सांसद बेटी भी जांच के घेरे में
-
Diwali-Chhath Special Trains: त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; देखें रूट और शेड्यूल
-
BRICS का बड़ा कदम! 90% ट्रेड अपनी करेंसी में, डॉलर के दबदबे को लगा बड़ा झटका
