#politicswala report
laloo yadav- tejpratap news-पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उस एक तस्वीर ने तेज प्रताप का कैरियर चौपट कर दिया है। तेजप्रताप न सिर्फ RJD से निकले गए हैं बल्कि RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उनसे पारिवारिक दूरी भी बना ली है। इस एक तस्वीर ने तेजप्रताप का कैरियर कर दिया चौपट
कौन हैं अनुष्का यादव
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की मानें तो अनुष्का यादव और कोई नहीं बल्कि छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके आकाश यादव की बहन है।
सोशल मीडिया के कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का और आकाश यादव भाई-बहन है।
आकाश यादव को तेजप्रताप यादव का करीबी माना जाता है।
2021 में आकाश यादव को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए तेजप्रताप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से भिड़ गए थे।
इस बात से जगदानंद सिंह काफी नाराज हो गए थे और पार्टी भी छोड़ना चाह रहे थे, लेकिन लालू यादव ने उन्हें रोक लिया था।
वहीं आकाश के लिए तेज प्रताप अपने परिवार से भी भिड़ गए थे। उन्होंने ना सिर्फ अपने भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, बल्कि पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी की बात भी मानने से इनकार कर दिया था।
अंत में तेज प्रताप की जिद के आगे लालू परिवार झुक गया था। तेजप्रताप यादव ने आकाश यादव के लिए जगदानंद सिंह को कोर्ट में घसीटने तक की धमकी दे दी थ। ऐसे में ये देखना दिलचस्प हो जाता है कि सोशल मीडिया पर अनुष्का और आकाश यादव को लेकर जो बात सामने आ रही है वो कितनी सच है.
ये खबर भी पढ़ें – BIHAR POLITICS-लालू ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से क्यों निकाला ?
BIHAR POLITICS-लालू ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से क्यों निकाला ?
You may also like
-
अग्निवीरों को बड़ी राहत! 18 हजार जवानों का सेवाकाल 2 साल बढ़ा, स्थायी नौकरी का रास्ता खुला
-
TATA कार मालिक सावधान! iRA ऐप में मिली सुरक्षा खामी, हैकिंग का खतरा
-
नेपाल-भूटान जाने वाले भारतीयों के लिए बदले आव्रजन नियम, अब यात्रा के दौरान पहचान पत्र रखना होगा जरूरी
-
6 राज्यों में शुरू होगा SSR अभियान, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
-
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
