पहलगाम हमले पर मुख्यमंत्री के बेबाक बोल
#polioticswala report
Sharp words of Chief Minister Mohan Yadav। खंडवा के हरसूद पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को तेंदूपत्ता समिति, वन समिति और जनजातीय सम्मेलन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पहलगाम आतंकी हमले को मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मोदी जी का जमाना है, छेड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं, ये पक्की बात है। हमारे देश के दुश्मनों का हाल प्रधानमंत्री के माध्यम से सेना करने वाली है, उसके लक्षण दिख रहे है, देश के दुश्मनों के हलक सूख रहे है, हाथ पैर कांप रहे है, समझ नहीं पड़ रही है, सोच रहे है क्या होगा। ये मोदीजी का जमाना, छेड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं, ये पक्का-यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरसूद में 100 बेड के सिविल हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। इसका नाम श्री संत बुखारदास बाबा सिविल हॉस्पिटल करने की घोषणा की। सीएम जनजातीय एवं वन समिति सम्मेलन कार्यक्रम शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी-पीने के छागल और बुजुर्ग आदिवासियों को आधुनिक तकनीक से लैस छड़ी का वितरण किया।
You may also like
-
मानवता की सारी हदें पार… घर की महिलाओं के ही बनाए न्यूड वीडियो….
-
वक्त बदला….. हालात बदले…अब नरोत्तम मिश्रा का क्या होगा?
-
बाल संप्रेक्षण गृह में विधि विरोधी बालक के साथ आधा दर्जन बालकों ने किया यौन उत्पीड़न
-
दतिया उपचुनाव: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों को दी नसीहत
-
फाइलें हवा में उछालीं….जज को कहा ‘माई ज्यूडिशियल सर्वेंट’ जानें कोर्ट की अवमानना पर क्या कहता है कानून
