भोपाल
शराब दुकान की तर्ज पर कटाराहिल्स में पुलिस की नाक के नीचे रेत-गिट्टी की दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रही थी। इस काले कारोबार की शिकायतें कई बार वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचीं, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले माल गायब हो जाता। पिछले दिनों जोन-2 की एडिशनल डीसीपी मिनी शुक्ला को इस अवैध शराब दुकान को पकड़ने का टास्क दिया गया। उन्होंने एसीपी उमराव सिंह के साथ गुपचुप दबिश दी।
आशंका है कि कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी, जिसके चलते अधिकतर शराब छिपा दी गई और मौके से करीब 50 लीटर शराब ही बरामद हो सकी। लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ। महिला आईपीएस अधिकारी ने बरामद शराब की जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए, लेकिन उनके जाने के बाद पांच लीटर शराब उड़ गई और जब्ती में सिर्फ 45 लीटर शराब ही दर्ज की गई, जिससे कम जब्ती होने से आरोपित जेल जाने से बच गया।
You may also like
-
प्रदेश ने रचा बिजली आपूर्ति का नया कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
-
धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई
-
छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किए दर्शन
-
छह महीनों में 24 क्विंटल महुआ लडडू बनाकर महिला उदयमियों ने कर दिया कमाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी दी बधाई
