#politicswala report
Raja Raghuvanshi murder case-इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को करीब एक महीने हो चुके हैं। राजा की पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार हुए भी कई दिन बीत चुके हैं। ]लेकिन अभी तक हत्याकांड से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।
-इधर राजा की मां ने जो बयान दिए उससे एक नई बात सामने आयी है। राजा की मन ने बताया कि सोनम की एक सहेली 24 घंटे उसके साथ रहती थी।
-सबसे बड़ी पहेली यह बनी हुई है कि राजा की हत्या क्यों की गई और इसका असली मास्टरमाइंड कौन है।
-इस बीच राजा की मां उमा रघुवंशी ने सोनम की एक सहेली का जिक्र करते हुए उससे पूछताछ की जरूरत बताई है।
राजा की मां ने कहा है कि सोनम की चार सहेलियां थीं। इसमें से एक बेहद खास थी।
राजा की मां ने कहा कि उन्हें उसका नाम तो याद नहीं लेकिन वह भोपाल में उससे मिल चुकी हैं। उमा रघुवंशी ने कहा कि वह लड़की सोनम के साथ 24 घंटे रहती थी। उन्हें संदेह है कि सोनम की उस खास सहेली को इस हत्याकांड से जुड़ी कई अहम जानकारियां होंगी। उन्होंने उस लड़की से पूछताछ की जरूरत बताई है।
उमा ने कहा, ‘वह लड़की उसके साथ रहती थी। मुझे उसका नाम याद नहीं है। उन लड़कियों से पूछताछ करनी चाहिए कि उनमें से कौन वह लड़की है और कहां तक जुड़ी हैं। इससे पूरी बात सामने आ जाएगी।’
हालांकि, मेघालय पुलिस या इंदौर पहुंची एसआईटी की टीम ने सोनम की मिस्ट्री फ्रेंड को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या यह लड़की सोनम की राजदार है?
क्या उसे राजा की हत्या को लेकर जानकारी थी?
क्या उसने सोनम की किसी तरह से मदद की थी?
यह सब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। सोनम और राजा रघुवंशी की 11 मई को शादी हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए पहले गुवाहाटी और फिर शिलॉन्ग चले गए थे। यहां 23 मई को दोनों लापता हो गए। बाद में 2 जून को राजा की लाश एक गहरी खाई से मिली थी। राजा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम को ही गिरफ्तार किया गया है। शिलॉन्ग पुलिस लागातार उससे पूछताछ कर रही है। लेकिन हत्या का मोटिव पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
You may also like
-
RBI का बड़ा एक्शन: इस बैंक के ग्राहक ₹5,000 से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे, जानें पूरा मामला
-
ICAI CA इंटर रिजल्ट 2026: नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप, हासिल की AIR 1
-
अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला’
-
दिल्ली की हवा साफ करेगी काई! 104 करोड़ रुपये खर्च कर 40 जगह लगेंगी खास मशीनें
-
अमित शाह का राहुल पर वार, बोले- 30 साल नंबर नहीं
