भोपाल। इंदौर में होली की ड्यूटी पर पुलिस का माहौल ग़मगीन हो गया। ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलतेअस्पताल लाया गया था। बॉम्बे हॉस्पिटल में बताया गया कि जब उन्हें अस्पताल लाए उससे पहले ही मौत ही चुकी थी।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। होली पर बेटमा में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। टीआई के निधन के बाद इंदौर में आयोजित पुलिस का होली मिलन समारोह रद्द कर दिया गया।
संजय पाठक 1988 बैच के अफसर थे। उनके पिता भेल संयंत्र में रहे हैं। वे इंदौर में साउथ तुकोगंज में रहते थे परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। मूल रूप से भोपाल के रहने वाले संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। इंदौर के कई थानों में उन्होंने ड्यूटी की है।
You may also like
-
महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ
-
MP में गुटखा-तंबाकू का बढ़ा कहर, माउथ कैंसर के मरीज 40% बढ़े; आंकड़ों ने चौंकाया
-
थाना क्षेत्र के निगरानी एवं गुंडा बदमाशो की थाना कोतमा पुलिस द्वारा कराई गई परेड*
-
छात्रों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, शुरू हुई स्कूल बसों की सघन जांच, 8 की फिटनेस निरस्त, 11 वाहन थाने में कराए खड़े
