#politicswala report
Tejpratap video-लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने X हैंडल से शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा है आइये जानते हैं-
Video Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कभी वृंदावन पहुंच जाते हैं तो कभी किसी और भगवान के दरबार में नजर आते रहते हैं। कुछ ही दिन पहले अनुष्का यादव को लेकर जब वे विवादों में घिरे तो लालू यादव ने उन्हें पार्टी-परिवार से बाहर कर दिया। लालू यादव के एक्शन को विपक्षी दलों ने महज दिखावा बताया।
फ़िलहाल तेजप्रताप क्या कर रहे हैं किसी को कानोंकान खबर नहीं है। इस वायरल वीडियो में वे बनारस में नजर आ रहे हैं। फिर पुराने तेवर में नजर आये तेजप्रताप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
तेज प्रताप ने X पर क्या लिखा
बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो,
माँ गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो,
पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और
बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो हर हर महादेव बोलना ही होगा। …#Varanasi pic.twitter.com/Uq5tS32evB— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 13, 2025
तेज प्रताप ने शुक्रवार को एक वीडियो X पर शेयर किया है जो वाराणसी का है। वीडियो देखकर पता चलता है कि वो पुराने तेवर में लौट आये हैं। तेज प्रताप यादव ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- “बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो। हर हर महादेव बोलना ही होगा। ”
25 मई को पार्टी से निकाले गए थे
राजद प्रमुख लालू यादव ने अनुष्का से रिश्ते को लेकर उन्हें पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था। लालू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था- “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है, अतः उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है। ”
लालू यादव ने पोस्ट में आगे लिखा, “अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे, वे स्वविवेक से निर्णय लें। लोक जीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद। ”
You may also like
-
जले नोटों वाले जस्टिस वर्मा का दुखी मन से इस्तीफा, अब एफआईआर की संभावना
-
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के 38 पदाधिकारियों को तीन महीने का अल्टीमेटम, नहीं सुधरे तो बाहर
-
वंदे मातरम् …कांग्रेस पार्षद बोलीं, हम किसी के बाप की नहीं सुनते, कांग्रेस भी जाए भाड़ में !
-
इंदौर में कांग्रेस पार्षद फौजिया और रुबीना का वंदे मातरम गाने से इंकार, बोलीं एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ
-
ईरान की सभ्यता मिटाने निकले ट्रम्प ने टेके घुटने, सीज़फायर !
