भोपाल। शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती (28 सितंबर) के अवसर पर सुर सरगम म्यूजिकल ग्रुप देशभक्ति गीतों के माध्यम से उन्हें याद करेगा।
इस खास मौके पर भोपाल, मण्डीदीप और होशंगाबाद से कई जाने-माने सिंगर्स अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम की आयोजक वंदना जी और सह-आयोजक मनराज सिंह हैं। वहीं मंच की शोभा बढ़ाने के लिए सतीश खरे और अजय श्रीवास्तव जैसे खास मेहमान मौजूद रहेंगे।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि सूफी गायक राजीव सिंह और रणदीप जग्गी होंगे। इसके अलावा म्यूजिक की दुनिया में पहचान रखने वाला व्यास परिवार अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगाएगा।
कार्यक्रम का संचालन मिलन आर्टिस्ट करेंगे, जो देवानंद जी की आवाज की बेहतरीन नकल के लिए जाने जाते हैं।
गौरतलब है कि सुर सरगम म्यूजिकल ग्रुप भोपाल और नागपुर सहित कई शहरों में शानदार संगीत कार्यक्रम कर चुका है और संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है।
You may also like
-
मध्यप्रदेश सरकार…… फिर ले रही 4100 करोड़ का कर्ज..
-
चुनाव आयोग में दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला के खिलाफ शिकायत, हिंदू वोटरों को परेशान करने का आरोप
-
मध्य प्रदेश के करोड़पति IAS: किसके पास कितनी संपत्ति देखिए दिलचस्प आँकड़े..
-
एमपी की कुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा की मुस्लिम युवक से शादी… पिता ने कहा ‘लव जिहाद’… CM मोहन से मांगी मदद!
-
वायरल गर्ल मोनालिसा ने की एक मुस्लिम लड़के से शादी, मध्यप्रदेश से है खास कनेक्शन!
