भोपाल
यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के बाद परिवहन आयुक्त कार्यालय ने संबंधित बसों के परमिट रद करने की अनुशंसा करने के लिए कहा है। मंगलवार को सभी जिला परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि ऑल इंडिया परमिट की बसों में अधिक किराया लेने की शिकायतों की पुष्टि करें और बसों को जब्त करें। ऐसी बसों के परमिट रद्द करने के अधिकार आरटीओ को नहीं हैं। ऐसे में अनुशंसा परिवहन आयुक्त कार्यालय को भेजी जाए ताकि यहां से परमिट रद्द किया जा सके।
बालाघाट में ढाई हजार रुपये तक वसूली का मामला आया सामने
बता दें, अधिक किराया लेने की शिकायतें पहले से आ रही थीं और दीपावली के आसपास तीन गुना तक अधिक किराया लेने के मामले सामने आए। ताजा मामला बालाघाट का है। दो दिन पहले यहां से कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने बालाघाट से इंदौर जा रही बसों में यात्रियों से बात की।
इसमें सामने आया कि जिस बस का प्रति यात्री किराया 1267 रुपये है उसमें ढाई हजार रुपये तक वसूले गए। दूसरे जिलों में भी ऐसी शिकायतें आईं, लेकिन संबंधित आरटीओ मात्र चालानी कार्रवाई कर रहे थे।
परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
नियमानुसार शासन द्वारा निर्धारित किराया से अधिक वसूली करना परमिट शर्तों का उल्लंघन है। इस पर परमिट रद्द करने की कार्रवाई होनी चाहिए। इसी कारण परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने परमिट रद्द करने के लिए कहा है।
डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर किरण शर्मा ने बताया कि सभी आरटीओ के लिए आदेश जारी किया गया है। बता दें, राज्य सरकार ने यात्री बसों का किराया इसी वर्ष सात अगस्त से सवा रुपये से बढ़ाकर दो रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है। इसके बाद भी अधिक वसूली की शिकायतें मिल रही हैं।
You may also like
-
नकली और मिलावटी शराब के प्रति कर रहे हैं जागरूक
-
छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की दिखेगी झलक
-
खंडवा में पति-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी की मौत; पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा
-
अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग में रोहित सिंह ने दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को किया गौरवान्वित : मंत्री कुशवाह
-
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
