रायपुर
दशहरा मैदान तिल्दा में आयोजित राज्य स्तरीय पुरुष वालीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन समारोह आज संपन्न हुआ। कड़े मुकाबले और बेहतरीन खेल भावना के बीच खेले गए इस फाइनल मैच में राजनादगांव सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायपुर सेक्टर को हराकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली, जबकि रायपुर सेक्टर उपविजेता रहा।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड, पदक और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत का नाम नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारा, अनुशासन और शारीरिक-मानसिक विकास का मजबूत माध्यम है। छत्तीसगढ़ की माटी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए हरसंभव संसाधन और मंच उपलब्ध करा रही है।
मंत्री वर्मा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छुपी हुई खेल प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल संघ के पदाधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
You may also like
-
गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, इंदौर हाईवे से रोज गुजर रहे 10 ट्रक
-
हुकमचंद मिल के 400 से ज्यादा मजदूरों के परिवारों को अब तक नहीं मिला मुआवजा
-
भोपाल में रिटायर्ड टीएंडसीपी संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर लोकायुक्त केस दर्ज
-
इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को मिली रफ्तार, 75.5 किमी ट्रैक के लिए टेंडर जारी
-
चित्रकूट में समाजशिल्पी दंपतियों की भर्ती, 1000 गांवों में करेंगे काम
