आगामी शीतकालीन सत्र पर बनेगा प्लान
नई दिल्ली। संसद के आगामी शीतकालीन सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कल कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होनी है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया, ‘हम संसद के आगामी सत्र में महंगाई का मुद्दा उठाएंगे।
आगामी संसद सत्र की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की 25 नवंबर को नई दिल्ली में बैठक होगी।’
इस बीच, केंद्र ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 28 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।’ संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने वाला है।
You may also like
-
जिहादी मानसिकता भारत को आंतरिक समर्थन के लिए परेशान कर रही है….
-
चुनावों में मुफ़्त में पैसे बांटने का चलन.. देश के वास्तविक मुद्दे खा जाएगा..!
-
नरोत्तम को हराने वाले दतिया विधायक राजेंद्र भारती को जेल, दतिया में हो सकता है उपचुनाव
-
‘शिव अवतार’ बन रिटायर्ड कैप्टन अशोक खरात ने 150 महिलाओं का किया शोषण
-
ट्रंप का खासमखास पाकिस्तान, अब बन गया स्वयंभू ‘शांतिदूत ‘
