देवास। कांग्रेस पार्टी के पास अपनी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता नही है, इसलिए उन्हें पैसे देकर दूसरे इलाको से किराए पर लोग लाकर प्रचार करवाना पड़ रहा है। जनता जनार्दन को सोचने पर विवश कर रही है, जो कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओ में ही पार्टी के प्रति निष्ठा का संचार नही कर पा रही है, वो कांग्रेस पार्टी आपका आशीर्वाद क्या खाक पा सकेगी। ईरानी ने कहा मतदान से पूर्व सभी मतदाता गायत्री मंत्र का जाप करें। ईरानी ने कहा कि देवास में कांग्रेस के खेमे का एक पोस्टर मैंने देखा, जिसमें भाजपा उम्मीदवार गायत्रीराजे पवार पर कटाक्ष किया, इस बारे में मैने वाहन चालक से कहा कि कांग्रेस ने कटाक्ष करने से पहले क्या अपनी गिरहबान में झाककर देखा, क्योंकि अगर गिरहबान में झॉका होता तो कही न कहीं गिरहबान में ज्योतिर्रादित्य सिंधिया को पाया होता, उन्होंने मतदाताओं से 28 नवंबर को मतदान के लिए अपने घर से निकलने से पहले गायत्री मंत्र का जाप करने का अनुरोध किया और कहा कि सभी मतदाता पहले मतदान करे, उसके बाद जलपान करे।
-
Synopsis
You may also like
-
इंदौर एयरपोर्ट पर सर्वधर्म स्वागत से UCC पर सरकार ने दिया बड़ा संदेश…..
-
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, फिर भी कैसे पहुँच रहे हैं प्रदर्शनकारियों के मैसेज? जानिए ब्लूटूथ मेश तकनीक का पूरा सच
-
विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, रखा मौन व्रत….
-
इन मंत्रियों के बच्चों की पढ़ाई का ताल्लुक विदेश से! जानिए पूरी लिस्ट…..
-
सीजेपी हिंसा का अमेरिका कनेक्शन… भारत में तख्तापलट के लिए चीन से फंडिंग… प्रदर्शन केस में पाकिस्तान एंगल…
