90 प्रतिशत मुस्लिम वोट जरूर करेंगे, लेकिन भाजपा के लिए – शहनवाज हुसैन
राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन पहुंचे देवास, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
देवास । मध्यप्रदेश के 90 प्रतिशत मुस्लिम वोट करेंगे, लेकिन जिस तरह बंद कमरे में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि यह वोट उनको होगा, ऐसा नहीं होने वाला है। मुस्लिम विकास के लिए भाजपा को वोट करेंगे। कांग्रेस ने आज तक मुसलमानों को क्या दिया है। आज चुनाव के वक्त मुसलमानों के लिए कांग्रे्रस का प्यार उमड़ रहा है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने भोपाल चैराहा स्थित प्रमिलाराजे परिसर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
भाजपा प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि शहनवाज हुसैन ने कहा कांग्रेस ने इतने साल तक मुसलमानों के लिए क्या किया। आज कमलनाथ जी बंद कमरे में कह रहे हैं कि मुसलमानों ने अगर 90 प्रतिशत वोट नहीं दिया तो भाजपा जीत जाएगी। वे प्रदेश में जाति धर्म के आधार पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन मैं इस मंच के माध्यम से कमलनाथ जी को कहना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश का अल्पसंख्यक वर्ग 90 प्रतिशत वोट जरूर करेगा, लेकिन यह कांग्रेस के लिए नहीं, भाजपा के लिए होगा।
You may also like
-
हेड कॉन्स्टेबल की 46 अचल संपत्तियों की जांच, भोपाल से हो रही मॉनीटरिंग; जमीन सौदों पर संदेह
-
ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द, बोले- पहले के समझौतों से होगी अलग
-
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी संभव
-
प्रधानमंत्री आवास के पास मस्जिद हटाने के आदेश पर भड़के ओवैसी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
-
शहीद जवान के परिवार को अब मिलेंगे ₹50-50 लाख, CM मोहन यादव ने सहायता राशि में किया बदलाव
