बेंगलुरु। विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन उनके खिलाफ विरोध थमता नहीं दिख रहा है।
सपा सांसद जया बच्चन के बाद अब महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने से पहले अपने नेता (रमेश कुमार) को निलंबित करना चाहिए। उसके बाद उत्तर प्रदेश में, ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जैसे नारे लगाने चाहिए।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस विधायक के खिलाफ दिल्ली की एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कर्नाटक राज्यपाल को विधायक के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का अनुरोध किया गया है।
बता दें कि बीते दिन ‘दुष्कर्म’ को लेकर दिए अपने बयान के चलते विधायक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने भी कांग्रेस विधायक का विरोध किया है।
जया बच्चन ने कहा,’ अगर इस मानसिकता के लोग राजनीति में हैं, तो कैसे उन्हें बदला जाए। हमें ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते दूसरे लोगों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहिए, जिससे कोई भी इस प्रकार कि टिप्पणी करनी की हिम्मत नहीं करेगा।’
कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ रही हैं। दरअसल, अब कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के.आर रमेश कुमार ने विधानसभा में ‘दुष्कर्म’ को लेकर विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद से लगातार उनकी और पार्टी की किरकरी हो रही है।
अपने बयान के बाद ‘मांफी’ मांगने के मीडिया प्रश्न से वह बचते नजर आए। इसके बाद कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने भी विधायक पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि रमेश कुमार विधायक व स्पीकर रह चुके हैं। उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया है कि हमें उनके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आर. रमेश कुमार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए समय नहीं दिए जाने पर नाराजगी में एक विवादास्पद टिप्पणी की थी।
विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के इस बयान पर कि हमें स्थिति समझनी होगी… विधानसभा में बोलते हुए केआर रमेश कुमार ने कहा- ‘एक कहावत है कि जब दुष्कर्म अपरिहार्य हो तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। आप ठीक इसी स्थिति में हैं।’
You may also like
-
राज्यपालों में बड़ा फेरबदल: बंगाल में आर.एन. रवि, बिहार में सैयद अता हसनैन, दिल्ली में तरनजीत सिंह संधू
-
नीतीश बाबू आखिर क्यों ?
-
मध्यप्रदेश में जमीन विवादों के लिए नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज होगी आपत्ति
-
अमेरिकी पनडुब्बी ने डुबोया ईरानी युद्धपोत IRIS Dena, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज सरकार की चुप्पी को कहा “घिग्घी बंधना”
-
Nitish Kumar: नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए नामांकन का पर्चा बना चर्चा! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मौजूद
