उमरिया.
उचेहरा और घोरचत्र नदी के बीच आधी रात हुए भीषण सड़क हादसे में करीब नौ घंटे तक कोयले के ढेर में दबे रहे ट्रक के कंडक्टर को आखिरकार बचा लिया गया।
रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे शहडोल से कटनी की ओर जा रहा कोयले से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा था। हादसे के बाद ट्रक में सवार चालक और कंडक्टर वाहन के अंदर फंस गए थे।
क्रेन और जेसीबी से रातभर चला रेस्क्यू
सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। क्रेन और जेसीबी की मदद से रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक भगवान दास को बाहर निकालकर पाली अस्पताल भेज दिया गया था, लेकिन कंडक्टर को निकालने में बचाव दल को लंबी मशक्कत करनी पड़ी।
नौ घंटे बाद कोयले के ढेर से निकाला गया कंडक्टर
सुबह करीब नौ घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने कंडक्टर को कोयले के ढेर से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पाली अस्पताल रवाना किया गया। रातभर चले इस बचाव अभियान के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। कंडक्टर के बाहर निकलने से राहत मिली है। उसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
You may also like
-
दिल्ली व्यापार मेले में छाया छत्तीसगढ़ पर्यटन, बस्तर की संस्कृति ने मोहा लोगों का मन
-
भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, आग पर समय रहते पाया काबू
-
डायल-112 जवानों ने प्रदेशभर में तत्परता से संभाली आपातकालीन सहायता की जिम्मेदारी
-
इंदौर में स्कूल बसों की ऑनलाइन निगरानी, परिवहन विभाग ने बनाया शिक्षा सारथी पोर्टल
-
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
