भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से जारी है। भोपाल शहर वृत्त में अब तक चार लाख 91 हजार 572 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को आधुनिक और डिजिटल विद्युत सेवाओं का लाभ मिल रहा है। कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
इससे बिजली उपयोग पर निगरानी रखने और खपत को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कंपनी का कहना है कि स्मार्ट मीटर सटीक तरीके से बिजली खपत दर्ज करता है, जिससे बिलिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलती है।
मोबाइल पर तत्काल मिलेगी खपत की जानकारी
मोबाइल पर उपलब्ध सुविधा के माध्यम से उपभोक्ता बिजली खपत का तत्काल आंकड़ा देख सकते हैं। इससे अधिक बिजली खर्च होने की स्थिति में समय रहते उपयोग कम किया जा सकता है। साथ ही बिजली की गुणवत्ता और खपत से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध होती है।
कंपनी के अनुसार भोपाल सहित भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य जारी है। पूरे कार्यक्षेत्र में अब तक 12 लाख 47 हजार 523 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट मीटर से बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक सक्षम, पारदर्शी और डिजिटल बनाने में मदद मिल रही है।
You may also like
-
एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल, 80 विद्यार्थी अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं
-
11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी
-
पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
-
किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
-
विश्वरंग प्रवासी उत्सव 2026 बना वैश्विक मंच, 20 से अधिक देशों की सहभागिता
