पूरे प्रदेश में बिजली के बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं, कमलनाथ सरकार ने बिजली बिल को कम कर दिया था,नाराज़ जनता से शिवराज पहले भी बिजली बिल माफ़ी का वादा कर चुके हैं, पर हुआ कुछ नहीं
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया जिले की भांडेर में 42.8 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 16.64 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने भांडेर से उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार रक्षा सिरौनिया को रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प भी दिलाया। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने सभी योजनाएं बंद कर दी थीं। दिग्विजय और कमलनाथ को तकलीफ क्या थी। अब यह सभी चालू होंगी। वह तो गरीबों के 5 हजार रुपए के कफन का पैसा भी खा गए। अब शिवराज सिंह चौहान आ गया है। खाली हाथ नहीं आया है। 13 हजार भाई-बहनों को लाभ देने आया है। हम जनता के लिए राजनीति करते हैं। अगले महीने से एक ही महीने का बिजली का बिल चुकाना पड़ेगा। बिजली के पिछले बिल सारे खत्म कर देंगे।
एक रुपए में अनाज मिलेगा
शिवराज ने कहा कि जितने गरीब भाई-बहन हैं, हमने उनके लिए एक रुपए किलो की अनाज योजना बनाई है। लिख लें। 16 सितंबर को दिन के 12 बजे एक रुपए किलो गेहूं देना शुरू कर दिया जाएगा। कोई गरीब अब मध्य प्रदेश में भूखा नहीं सोएगा। सभी भर्तियों पर रोक हटा दी जाएगी। पुलिस भर्ती परीक्षा भी जल्द ही होगी।
गद्दार दिग्विजय और कमलनाथ हैं…राज्यसभा सांसद सिंधिया ने भी कमलनाथ और दिग्विजय पर जमकर निशाना साधा। कहा- मैं 13 साल की उम्र में भांडेर आया था। यह राजनीतिक संबंध नहीं है। जीवनपर्यंत सेवा करता रहूंगा। एक सरकार ने सत्ता का खेल खेला।आपने पिछले चुनाव में कांग्रेस को केवल अपना वोट ही नहीं दिया। अपना प्यार दिया, दिल दिया और विश्वास भी दिया। पहली बार यहां की 34 में से 26 सीट कांग्रेस की झोली में गई थी। अगर कमलनाथ मुख्यमंत्री बने, तो सिर्फ यहां से बने। ऐसा मुख्यमंत्री बना, जिसने 15 महीने में बल्लभ भवन से बाहर कदम नहीं रखा। गद्दार हम नहीं हैं। सुन ले गद्दार दिग्विजय सिंह और कमलनाथ हैं। उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है। इस बार जनता उन्हें अच्छे से सबक सिखाएगी।
You may also like
-
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ
-
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम
-
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
