रायपुर.
छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।
इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक, यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।
यात्रियों के लिए जरूरी बात
तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में दोनों दिन यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।
आज रद्द रहने वाली ट्रेनें –
- आज रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द
- आज बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी
- आज गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द
- आज बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द
- आज कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी
- आज रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द
- आज रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द
कल रद्द रहने वाली ट्रेनें –
- कल रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द
- कल इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द
- कल कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा
You may also like
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
-
स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास – मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स डॉ. के. के. खंडेलवाल
-
धमतरी में प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनी देवी, पूजा में आई माता
-
अब एमपी का मतलब, मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट और मेगा प्रोजेक्ट है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
हॉकी के रोमांच के साथ दुनिया देखेगी मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति
