नई दिल्ली
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए यूपी और हरियाणा से एक हजार महिला पुलिसकर्मियों को नई दिल्ली जिले में बुलाया गया है।
यूपी और हरियाणा से आईं 500-500 महिला जवान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों राज्यों से 500-500 महिला जवानों की तैनाती की गई है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
प्रदर्शन स्थल पर जरूरत के हिसाब से की गई तैनाती
सूत्रों के अनुसार, यूपी और हरियाणा से आई महिला पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन स्थलों पर जरूरत के हिसाब से तैनात किया गया है। इसका मकसद प्रदर्शन के दौरान अव्यवस्था से निपटना और पुलिसकर्मियों से होने वाले दुर्व्यवहार पर लगाम लगाना है।
गृह मंत्री अमित शाह हर स्थिती पर रख रहे अपनी नजर
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से शनिवार को बुलाए गए मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा सीएपीएफ की 220 से अधिक कंपनियां जंतर मंतर समेत बॉर्डर और अन्य इलाकों में तैनात की गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह धरने-प्रदर्शन पर अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार पल-पल की जानकारी गृह मंत्री और देश के गृह सचिव गोविंद मोहन को दे रहे हैं। योजना है कि किसी प्रदर्शनकारी को जंतर मंतर तक नहीं पहुंचने देना है।
You may also like
-
इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
-
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया
-
दिल्ली में 4 दिसंबर से शुरू होगा भारत बिएनाले 2026, 22 ऐतिहासिक स्थलों पर दिखेगी देश की कला-संस्कृति
-
दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर
-
नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार
