नई दिल्ली
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियानों के दौरान एक आत्मघाती हमलावर समेत आठ आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। अंतर-सेवा जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुरक्षा बल बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्वेटा-तफ्तान राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त भी की जा रही है।
बयान में कहा गया है कि प्रांत के कोलपुर इलाके में चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया। बयान के अनुसार, बाद में आतंकवादियों ने सशस्त्र क्वाडकॉप्टर (चार पंखों वाले ड्रोन) से गश्त कर रहे सैन्य वाहनों को निशाना बनाया, जिसमें सेना के एक अधिकारी और एक जवान की मृत्यु हो गई।
आतंक के खिलाफ अभियान जारी
सेना ने बताया कि इलाके में बचे हुए आतंकवादी खतरे को खत्म करने के लिए तलाशी और सफाई अभियान जारी है। बयान में यह भी कहा गया है कि आतंकवादी समूह आम नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन, शक्तिशाली विस्फोटक उपकरणों और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं।
बयान के अनुसार, पाकिस्तान के सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखेंगी। उन्होंने प्रांत में आतंकवाद खत्म करने और शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प जताया।
You may also like
-
ईरान से ट्रंप की जान को खतरा! मोसाद ने CIA को दी ड्रोन हमले की चेतावनी, कई मंत्री सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट
-
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द होगा फाइनल, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बड़ा संकेत
-
एलन मस्क ने संभाला जेनसन हुआंग का पक्ष, Nvidia CEO की वापसी के लिए 43 हजार लोगों ने किए हस्ताक्षर
-
UAE के स्कूलों में 10 साल से नहीं मिलता होमवर्क, जानिए बच्चों की पढ़ाई पर क्या पड़ा असर
-
न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हादसा, टैंकर की टक्कर से नदी में डूबा क्रूज जहाज
