अमेरिका मीडिया की आजादी का समर्थन करता रहा है और ये अमेरिका-भारत संबंधों का आधार है।
न्यूयार्क। पुलित्जर पुरस्कार विजेता और कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले को अमेरिका ने प्रेस की आज़ादी पर हमला माना है। इसे लेकर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। एक अधिकारी ने कहा- हम सना इरशाद मट्टू को विदेश यात्रा से रोके जाने के बारे में जानते हैं।
विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा- हम जानते हैं कि पुलित्जर पुरस्कार विजेता और कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिका आने से रोका गया। इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।अमेरिका मीडिया की आजादी का समर्थन करता रहा है और ये अमेरिका-भारत संबंधों का आधार है।
Related stories
पत्रकारों को छोड़िये, हम पुलित्ज़र अवार्ड की भी इज्जत नहीं करते
पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को 18 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक गया था। वो पुलित्जर पुरस्कार लेने न्यूयॉर्क जा रही थीं। उन्होंने कहा कि वैलिड वीजा और टिकट होने के बावजूद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका गया। ये दूसरी बार था जब उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक गया। इससे पहले जुलाई में भी उन्हें विदेश जाने से रोक गया था।
जुलाई में सना इरशाद मट्टू पुस्तक विमोचन और एक फोटोग्राफी एग्जिबिशन में भाग लेने के लिए पेरिस जा रही थीं, लेकिन उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक दिया था। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से उन पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से उन्हें विदेश जाने से रोका गया।
You may also like
-
दिल्ली में 151.80 करोड़ की लागत से बनेगी नई फॉरेंसिक लैब, जांच में आएगी तेजी
-
पीएम मोदी आज एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं से करेंगे मुलाकात, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला
-
20 साल बाद जंतर-मंतर रोड से हटी बैरिकेडिंग, आम लोगों के लिए खुला रास्ता
-
AI बना साइबर अपराधियों का नया हथियार, भारतीय बैंकों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा
-
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद H-1B वीजा पर क्या बदलेगा? भारतीयों को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें
